एक से 15 दिसम्बर तक चलेगा एक बूथ बीस यूथ अभियान ddnewsportal.com

एक से 15 दिसम्बर तक चलेगा एक बूथ बीस यूथ अभियान ddnewsportal.com
फोटो: पवन चौधरी भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिरमौर।

एक से 15 दिसम्बर तक चलेगा एक बूथ बीस यूथ अभियान 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने वेबेक्स पर बैठक कर मंडल मे प्रभारी किये नियुक्त

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की वर्चुअल बैठक वेबेक्स के माध्यम से जिलाध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 1 बूथ 20 यूथ का अभियान, जोकि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने वाला है, पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने इस अभियान को

सफल बनाने के लिए प्रत्येक मण्डल पर प्रभारी नियुक्त किये। इसमे नाहन मण्डल के लिए जिला उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, पांवटा साहिब मण्डल के लिए जिला महामंत्री सतीश कपूर, रेणुका मण्डल के लिए  जिला महामंत्री शुभम सैनी, पच्छाद मण्डल के लिए जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर और शिलाई मण्डल के लिए जिला सचिव रणबीर ठाकुर को नियुक्त किया गया है। सभी युवा मोर्चा के साथियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया ताकि आने वाले 2022 विधानसभा के  चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में सरकार बन सके। बैठक में जिला महामंत्री सतीश कपूर, शुभम सैनी, जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, कपिल वर्मा, जिला सचिव

रणबीर ठाकुर, कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी कुलविंदर सिंह हंस, पांवटा साहिब युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, नाहन मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, शिलाई मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान व पच्छाद मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जैलदार विशेष रूप से मौजूद रहे।